soya veg biryani recipe in Hindi : नमस्कार दोस्तों आशा करते हैं कि आप सब अपने अपने घर में अच्छे और स्वस्थ होंगे। दोस्तों आपने तो कभी न कभी बिरयानी का स्वाद चखा होगा। पर आपने सोया वेज़ बिरयानी का स्वाद शायद ही चखा होगा। तो देर किस बात की क्यूंकि आज हम आपको सोया वेज़ बिरयानी बनाने की विधि बताने वाले हैं। इसे हर कोई बहुत ज्यादा पसंद करता है, खासकर तो इसे गृहणियां बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। क्योंकि यह व्यंजन बहुत कम समय में बनकर तैयार हो जाती है। जब कोई मेहमान अचानक से घर में आ जाते हैं तो गृहणियां झट पट इसे बनाकर परोस देती हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के सोया वेज़ बिरयानी बनाने की विधि को विधि को शुरू करते हैं।
![सोया वेज़ बिरयानी बनाने की विधि। soya veg biryani recipe in Hindi](https://tharmasale.in/wp-content/uploads/2024/11/Leonardo_Phoenix_A_vibrant_and_appetizing_illustration_of_a_se_3-1024x579.webp)
soya veg biryani recipe in Hindi
सोया वेज़ बिरयानी: सोया वेज़ बिरयानी का स्वाद ही कुछ अलग है। इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है।यह काफी पसंद किए जाने व्यंजन है। सोया वेज़ बिरयानी बहुत स्वादिष्ट व्यंजन है। इसे बच्चे से लेकर बूढ़े पसंद करते हैं। जैसे की यह नाम से ही पता चल रहा है कि, इसमें सोयाबीन बड़ी, चावल का मिश्रण होगा। हालांकि और भी बहुत सारे सामग्रियों को इसमें शामिल किया जाएगा। यह कम समय में बनकर तैयार हो जाता है।
- पकने का समय- 10 मिनट
- तैयारी का समय- 35 मिनट
- कुल समय-45 मिनट
- कितने लोगों के लिए – 2/3
(सोया वेज़ बिरयानी बनाने की विधि)
सोया वेज़ बिरयानी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
- तेल – अनुमानित
- आलू – 2
- प्याज- 1/2
- बिंस – 2 कप
- अर्ध पका चावल – 3/4 कप
- टमाटर -1
- गाजर -1/2
- दही – 50 g
- लहसुन का पेस्ट – 2 / ⅔ चम्मच
- हरी मिर्च – 3/4
- केशर वाली दूध- 2 कप
- इलायची – 2
- लॉन्ग – 3
- दालचीनी – 1 इंच
- गरम मसाला – 1 चम्मच
- जीरा पाउडर – 1 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
Note: आपको इन सभी सामग्रियों को अपने नजदीकी दुकान या बाजार से मंगा लेना है। अगर आपका सामान छूट रहा है तो, ध्यान रहे आपका ज्यादा समान नही छूटना चाहिए।
यह भी पढ़ें :
- पानी पूरी बनाने की विधि l Pani Puri recipe in Hindi
- Top 15 diwali special sweet recipes : मिठाई बनाने की विधि
सोया वेज़ बिरयानी बनाने की विधि | soya veg biryani banaane kee vidhi
Step 1. सोया वेज बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन को अच्छे से फूलने दें उसके बाद इसको तल के एक बर्तन में रख दें।
Step 2. अब जितना भी सब्जी है उन सभी सब्जियों को काट लें और कटा हरा सब्जी को सोयाबीन के साथ मिला दे। ( बर्तन में रख दें)
Step 3. अब इसमें जीरा पाउडर, अदरक पेस्ट, दही और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।अब इसे 5 मिनट तक छोड़ दें। ताकि सभी सामग्रि अच्छे से मिल जाए।
Step 4. अब गैस को चालू करें। अब इसमें प्रेशर कुकर को गर्म करें । गर्म होने के बाद तेल को गर्म करें। तेल गर्म हो जाने के बाद प्याज को भूनकर एक प्लेट में रख दें।
Step 5. उसके बाद बचे हुए तेल में काली मिर्च, तेज पत्ता, डाल चीनी, लॉन्ग इलायची और मसालों को फ्राई करें।
Step 6. जब मसाला फ्राई हो जाए तब इसमें मिक्स किया हुआ सब्जी को डालकर इसे मीडियम आज में फ्राई करें।
Step 7. जब सब्जी अच्छे से पक जाए तब इसमें आधा पका हुआ चावल को डालें। अब इसके ऊपर भुनी हुई प्याज को भी डाल दें।
Step 8. अब इसके ऊपर फिर से चावल डालें और केशर दूध भी डालें।
Step 9.अब भुना हुआ प्याज, और धनिया पत्ती डाल दें। अब कुकर के ढक्कन को बंद करके मीडियम आंच में पकने दें।(25 मिनट)
Step 10. अब 25 मिनट के बाद गैस को बंद कर दें। अब आपका स्वादिष्ट सोया वेज़ बिरयानी बनकर बिल्कुल तैयार है।अब आप इसे सर्व करने के लिए तैयार हैं।
अगर आप इन 10 स्टेप को सही से फॉलो करेंगे तो आप घर पर ही सोया वेज़ बिरयानी बहुत आसानी से बना सकते हैं तो आप इसे अपने घर में जरूर ही ट्राई करें।
निष्कर्ष:
दोस्तों उम्मीद करते हैं कि, आपको हमारा यह सोया वेज बिरयानी बनाने की विधि पसंद आई होगी। अगर आपको हमारा यह विधि पसंद आया तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों, परिजनों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। ताकि उनको भी इसके बारे में पता चल सके। अगर इस पोस्ट से रिलेटेड कुछ भी सवाल है तो आप अपना सवाल हमें कमेंट में बता सकते हैं धन्यवाद!