Namkeen moong daal recipe in Hindi: हैलो दोस्तो आशा करते हैं कि आप सभी अपने अपने घर पर अच्छे और स्वस्थ होंगे। दोस्तों आजकल ऐसा हो गया है, कि लोग घर का खाना कम और बाहर का जंक फूड खाना पसंद करते हैं। बाहर तरह तरह के आपको खान पकवान देखने को मिल जाते हैं। अलग अलग वैरायटी में आपको भिन्न भिन्न खाद्य पदार्थ देखने को मिल जाते हैं। पर इस बढ़ती दुनिया में कीमत भी आसमान छू रही है। ऐसे में आप अपना फेवरेट जंक फूड को तो खाना बंद करेंगे नहीं। तो आप इसे अपने घर पर ही आसानी से बनाकर खा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे नमकीन मुंग दाल बनाने की विधि। यदि आप भी हमारे द्वारा बताए गए कुछ तरीकों को फॉलो करेंगे तो आप इसे जरूर ही अपने घर पर ही बना सकते हैं ।

Namkeen moong daal recipe in Hindi
इसके लिए आपको ज्यादा सामग्री की भी आवश्यकता नहीं होगी। तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।
नमकीन मुंग दाल: यह बच्चों जवानों द्वारा पसंद किए जाने वाला प्रमुख खाद्य पदार्थ है। जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। तो चलिए आज अपने घर पर ही नमकीन मुंग दाल को बनाते हैं।
नमकीन मुंग दाल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
•तेल -150 g
•नमक – स्वाद अनुसार
•मुंग दाल -तलने के लिए (अनुमानित)
Note: आपको इन सभी सामग्रियों को अपने नजदीकी दुकान या बाजार से मंगा लेना है। इस व्यंजन को बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं है। बस आप इन 3 सामग्री से स्पेशल मूंगदाल बना सकते हैं।
नमकीन मुंग दाल बनाने की विधि:
Step 1. सबसे पहले आपको मुंग दाल को 4-5 घंटो के लिए पानी में फूला देना है। जब यह अच्छे से फूल जाए तब इसे छानकर पंखे के नीचे सुखा दें। आपका मूंग में पानी नही बचा होना चाहिए।
Step 2. अब गैस में तेल गर्म करें। तेल गर्म हो जाने के बाद अब इसमें मूंग दाल को डाल दें। अब इसे मध्यम आंच में तलें।
Step 3. मुंग दाल को हल्का लाल होने तक फ्राई होने दीजिए।
Step 4. जब आपका मुंग दाल लाल हो जाए तब इसे टिसू पेपर में निकाल लीजिए। ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
Step 5. ऐसे ही करके सारे मुंग दाल को फ्राई कर लीजिए।
Step 6. अब देखें कि क्या मुंग दाल का तेल निकल गया है।
Step 7. यदि जब आपका तेल निकल जाएगा तो अब इसमें ऊपर ऊपर मे नमक छिड़क दें।
Step 8. अब आपका नमकीन मुंग दाल बनकर बिल्कुल तैयार है। अब इसे सर्व करें।
नोट: अगर आप हमारे द्वारा बताए गए कुछ तरीकों को फॉलो करेंगे तो आप इसे अपने घर पर ही बनाकर खा सकते हैं।
मुंग दाल खाने के फायदे:
- मुंग दाल में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिससे पाचन तंत्र मजबूत होती है।
- यदि आप इसे गर्मी के दिनो मे खाते हैं तो यह आपके पेट को ठंडा करने में मदद करती है।
- यदि आपका मोटापा दिन दिन बढ़ते ही चला आज रहा है तो आप मूंग दाल का सेवन करके अपना मोटापा दूर कर सकते हैं।
- अगर आपको खून की कमी है तो आप मूंग दाल का सेवन करके इसे ठीक कर सकते हैं। क्योंकि मूंग दाल खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है।
- पास्ता बनाने की शानदार विधि। Pasta recipe in Hindi
- PM AICTE Free Laptop Yojana 2024: सरकार प्रदान कर रही फ्री में लैपटॉप! जानिए कैसे पाएं फ्री में लैपटॉप
निष्कर्ष
दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा। यदि आपको हमारे हैं पोस्ट पसंद आया तो आप इसे अपने दोस्तों परिजनों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।ताकि उनको भी इसके बारे में पता चल सके और वह भी घर पर मूंग दाल बना कर खा सकें। अगर इस पोस्ट से आपका कुछ भी सवाल है तो आप अपना सवाल कमेंट में पूछ सकते हैं।
धन्यवाद!