Fish Fry Recipes in Hindi: नमस्कार दोस्तों आशा करते हैं कि आप सब अपने-अपने घर में अच्छे होंगे। दोस्तों फिश ( मछली) खाना किस को पसंद नहीं है। फीश ऐसा सब्जी है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। हर घर में फीश तो बनता है। और हर घर में ऐसे कई अलग अलग तरीकों से बना कर खा जाता है। तो आज हम आपको फिश फ्राई बनाने की विधि बताएंगे। इसे आप अपने घर पर ही आसानी से कुछ ही सामग्रियों का उपयोग करते हुए बना पाएंगे।
![फिश फ्राई बनाने की विधि। Fish Fry Recipes in Hindi](https://tharmasale.in/wp-content/uploads/2024/11/Leonardo_Phoenix_A_vibrant_and_appetizing_illustration_of_a_fi_1-1024x579.webp)
Fish Fry Recipes in Hindi
अब कुछ लोग सोच रहे होंगे कि घर पर बनाने से अच्छा तो तुरंत हम ऑर्डर कर लेंगे। लेकिन आपको पता ही होगा कि बाहर का सामान कितना हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। वहां पर कोई नहीं देख रहा होता है कि, वहां पर कैसे बनाया जा रहा है, क्या किया जा रहा है, इन सभी बातों का ध्यान नहीं रखा जाता है। लेकिन आप अपने घर पर ही फिश फ्राई को अच्छे से अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए बना पाएंगे। तो चले बिना किसी देरी के फिश फ्राई बनाने की विधि को शुरू करते हैं।
फिश फ्राई: फिश फ्राई ऐसा डीश है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। इसे अलग-अलग घरों में अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है। खासकर इसे पंजाब में ज्यादा पसंद किया जाता है और खाया जाता है। जो लोग विदेश से भारत में घूमने आते हैं उन लोगों को फिश फ्राई बहुत ही ज्यादा पसंद लगता है। फिश फ्राई का तारीफ करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। फिश फ्राई नाम सुनकर आपको बहुत मुश्किल लग रहा होगा। लेकिन यह कुछ ही समय और कुछ ही सामग्री में बनकर तैयार हो जाता है तो चलिए शुरू करते हैं।
फिश फ्राई रेसिपी
फिश फ्राई बहुत ज्यादा स्वादिष्ट व्यंजन है। इसे ज्यादातर पंजाब के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। इसे आप बहुत कम समय में ही घर पर बना सकते हैं।
फिश फ्राई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
•फिश – 1/2 kg
• हरी मिर्च- 2/4
• प्याज- 1 मीडियम साइज
• अदरक- 1 टुकड़ा
•चावल का आटा – 1 चम्मच
• अदरक लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
•अजवाइन – 1/½ चम्मच
•नींबू रस- 1 चम्मच
• तेल- 1/2 चम्मच
•लाल मिर्च पाउडर
•धनिया पत्ता – 1 चम्मच
•हल्दी पाउडर- 2 चम्मच
•नमक – स्वाद अनुसार
Note: आपको इन सभी सामग्रियों को अपने नजदीकी दुकान या बाजार से मंगा लेना है। ध्यान रहे कि आपका सामग्री नहीं छोड़ना चाहिए नहीं तो व्यंजन के स्वाद पर प्रभाव पड़ सकता है।
फिश फ्राई बनाने की विधि
Step 1. फिश फ्राई सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले फिश को अच्छे से धो लें। अब फिश के ऊपर नमक और हल्दी लगा दे।
Step 2. उसके बाद एक बड़ा कटोरा या बाउल ले। अब उसमें अदरक पेस्ट, बेसन, धनिया, चावल आटा, नींबू रस, अजवाइन, लाल मिर्च डालकर एक पेस्ट तैयार करें।
Step 3. इसमें हल्दी नमक लगी हुई थी फिश को डाल दें। ध्यान इस बात का रहे की फीस में मसाला अच्छे से मिलना चाहिए।
Step 4. अब गैस पर एक कढ़ाई को चढ़ाएं अब कढ़ाई में तेल को गर्म करें।
Step 5. जब तेल गरम हो जाए तब उसमें मसालेदार फीस के टुकड़ों को तलना शुरू करें। इसमें कुछ मिर्च के टुकड़े को भी डाल दें।
Step 6. फिश को अच्छे से फ्राई करें।
Step 7. अब 10 से 15 मिनट तक पकने के बाद इसे पढ़ाई से निकाल कर एक प्लेट में रख दें।
Step 8. अब आपका फिश फ्राई बनकर बिल्कुल तैयार है अब आप इसमें प्याज के टुकड़े को सजा सकते हैं। अब आप इसे अपने दोस्तों, परिवारों के साथ अच्छे से सर्व करें।
अगर आप हमारे द्वारा बताए गए इन 8 स्टेप्स फॉलो करते हैं तो आप जरूर ही घर पर ही फिश फ्राई बना पाएंगे। अगर आप एक भी स्टेप को फॉलो नहीं करते हैं तो आपका फिश फ्राई नहीं बन सकता है।
फिश फ्राई के फ़ायदे: फिश के फायदे के बारे में सभी ने सुना होगा । लेकिन कोई नहीं जानता होगा कि इसमें वास्तव में क्या फायदा मिलता है।
- फिश फ्राई खाने से फायदा होता है कि अगर आप हार्ट के रोगी हैं तो आप फिश फ्राई का सेवन रोज कर सकते हैं। जिससे आपका हार्ट का प्रॉब्लम नहीं होगा।
- खूबसूरत त्वचा रखना किसको पसंद नहीं। अगर आप भी अपना त्वचा को चमकदार और खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो आप फिश का सेवन कर सकते हैं
- फिश में और एक बेहतरीन फायदा मिलता है कि यह कैंसर से लड़ सकता है।
कैसे परोसें?
- फिश फ्राई को आप रोटी चावल आदि के साथ अच्छे से स्वाद ले सकते हैं।
- जैसे की आपको पता होगा कि किसी भी व्यंजन या पकवान को गरमा गरम खाने से अच्छा लगता है। ठीक वैसे ही इसे भी आप गरमा गरम ही सेवन करें।
- Gulab jamun Recipe in Hindi: गुलाब जामुन रेसिपी हिंदी में
- 12,000 हज़ार में TVS Ronin जैसा धासू लुक वाला बाइक – दिवाली स्पेशल 55KM माईलेज के साथ
निष्कर्ष
दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह फिश फ्राई बनाने की विधि पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा यह विधि पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों या परिजनों के साथ शेयर कर सकते हैं ताकि उनको भी इसके बारे में पता चल सके। अगर इस पोस्ट से रिलेटेड कुछ भी सवाल है तो आप अपना सवाल हमें कॉमेंट में पूछ सकते हैं धन्यवाद्