क्रिस्पी भिंडी बनाने की विधि | Crispy Bhindi Recipe in Hindi

crispy bhindi recipe in hindi : हेल्लो दोस्तों आपने अभी तक भिंडी की कई तरह तरह से सब्जी बनाकर खाई होगी पर आज हम आपको क्रिस्पी भिंडी बनाने की विधि बताने वाले हैं। जो आपको जरूर ही पसंद आयेगी । अगर आप भी हमारे द्वारा बताए गए कुछ तरीकों को फॉलो करेंगे तो जरूर ही अपने घर पर ही क्रिस्पी भिंडी बना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं होती है। इसे आप बहुत कम समय में बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए crispy bhindi recipe in hindi को स्टार्ट करते हैं।

अब बहुत लोग ये बात बोल रहे होंगे कि घर में बनाने से अच्छा हम इसे बाजार के होटल से मंगा लेंगे। पर आप यह बात तो जानते ही होंगे कि बाजार और घर में कितना ज्यादा फर्क है। बाजार की कोई भी वस्तु को नही देख रहा है कि वहां पर किस तरह से इसे बनाया हुआ है। आप इसे अपने सेहत का ध्यान रखते हुए अपने घर पर ही आसान विधि से बना सकते हैं।

क्रिस्पी भिंडी बनाने की विधि। Crispy Bhindi Recipe in Hindi
Image Source: leonardo.ai

Crispy Bhindi Recipe in Hindi

क्रिस्पी भिंडी: यह जायकेदार सभी का फेवरेट व्यंजन है। जिसे लगभग हर कोई खाना पसंद करते हैं। यह स्वाद के साथ साथ आपके सेहत का भी ख्याल रखता है। क्योंकि भिंडी ने कई सारी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

  • तैयारी का समय – 10 मिनट
  • पकने का समय- 15 मिनट
  • कुल समय – 25 मिनट

क्रिस्पी भिंडी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

•भिंडी – 260 ग्राम
• धनिया पाउडर – 1चम्मच
• जीरा पाउडर – 1चम्मच
•नींबू रस- 1 चमच
•बेसन – 1 कप
•नमक- स्वाद अनुसार
•चावल आटा -½ कप
•तेल – तलने के लिए ( 2 चम्मच)
•हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच
•लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
•चाट मसाला -½ चम्मच

नोट: आपको इन सभी सामग्रियों को अपने नजदीकी दुकान या बाजार से मंगा लेना है।

क्रिस्पी भिंडी बनाने की विधि

Step 1. क्रिस्पी भिंडी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले आपको भिंडी को अच्छे से धो लें। ( इसे पहले से मत काटे,धोने के बाद ही काटें)

Step 2. छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इसका बीज निकाल लीजिए। एक बर्तन में रख दीजिए।

Step 3. अब इसमें चाट मसाला, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर और मिर्च पाउडर डालें और अच्छे से मिला लीजिए।

Step 4. ध्यान इस बात का रहे कि आपका सभी मसाला भिंडी में अच्छे से मिला हो।

Step 5. अब इसमें नमक और नींबू का रस मिलाएं और इसे अच्छे से मिक्स करें।

Step 6. अब इन सभी को 10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि यह अच्छे से सेट हो जाए।

Step 7. अब इसके अलावा इसमें बेसन और चावल आटा मिलाएं।

Step 8. आटे को अच्छे से मिक्स करें।

Step 9. इसके अलावा अब तेल और मसालों को भी अच्छे से कोटिंग करते हुए मिलाएं। ध्यान इस बात का है कि आपको इसमें पानी नहीं डालना है, क्योंकि नमक ही नमी छोड़ने में मदद करता है।

Step 10. अब आपका क्रिस्पी भिंडी को तलने के लिए तैयार हैं।

Step 11. अब गैस पर कढ़ाई में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए आप मसालेदार भिंडी को कढ़ाई में डालें। अब इसे कुरकुरा होने तक फ्राई करें।

Step 12. जब आपका भिंडी कुरकुरा हो जाए तब इसे एक पेपर बिछाकर एक बर्तन में रख दें। ऐसे ही करके सारे भिंडी को तल लीजिए।

Step 13. अब आप इसे सर्व करने के लिए तैयार हैं। इसे आप अपने दोस्तों परिजनों के साथ आराम से सर्व कर सकते हैं।

नोट: अगर आप हमारे द्वारा बताए गए इन 13 स्टेप को फॉलो करते हैं, तो आप जरूर ही अपने घर पर क्रिस्पी भिंडी मसाला बना सकते हैं।

सुझाव:

1. अगर आपको तेल खाना पसंद नही है तो आप इसे कम समय तक तेल में तल सकते हैं।

2. भिंडी में पानी न डालें, उसमे मौजूद नमक ही नमी बनाने में सहायक होता है।

3. आप इसे लंच या डिनर में भी ले सकते हैं।

निष्कर्ष:

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह पोस्ट क्रिस्पी भिंडी बनाने की विधि पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया तो आप इसे अपने दोस्तों परिजनों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। ताकि उनको भी इसके बारे में पता चल सके और वह भी घर पर क्रिस्पी भिंडी बना सकें। अगर इस पोस्ट से आपका कुछ भी सवाल है तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते हैं, हम आपके सवाल का जवाब देने की जरूर कोशिश करेंगे धन्यवाद।

Scroll to Top