Dal Tadka recipe in Hindi: दाल तड़का बनाने की विधि

Dal Tadka recipe: हैलो दोस्तो आशा करते हैं कि आप सभी अपने अपने घर पर स्वस्थ होंगे। दोस्तों दाल एक ऐसा व्यंजन है जिसे हर घर में हर रोज बनाई जाती है। इसे रोज खाने में कोई परेशानी भी नही होती है।इसे बड़े चाव से रोज खाया जाता है। परंतु दाल में तड़का मिला दिया जाए तो बात ही अलग है। दाल में तड़का मिलने के बाद इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। बहुत से लोग इसे तड़का के बिना खाना पसंद नही करते हैं। खासकर तो दक्षिण भारत के लोग इसे तड़का बिना खाना पसंद नही करते हैं। वहां के लोग इसमें तड़का लगाकर ही इसे खाना पसंद करते हैं। आप इसे अपने घर पर ही ढाबा स्टाइल तड़का लगाकर बड़े चाव से खा सकते हैं। तो चलिए घर पर ही दाल में तड़का लगाते हैं।

Dal Tadka recipe in Hindi: दाल तड़का बनाने की विधि
Image Source: leonardo.ai

Dal Tadka recipe in Hindi

दाल तड़का: यह एक ऐसा व्यंजन/ डिश है जिसे रोज बनाकर खाया जाता है। बिना दाल के बिना आज कल खाना सुना सुना लगता है। खासकर तो बच्चे दाल के बिना इसे खाना पसंद करते ही नही है। तो चलिएDal Tadka Recipe को शुरू करते हैं।

दाल तड़का बनाने की विधि

तैयारी का समय – 10 मिनट
पकने का समय – 20 मिनट
कुल समय – 30 मिनट
कितने लोगों के लिए – 4
कीवर्ड – Dal Tadka Recipe

आवश्यक सामग्री:

•तेल-
•घी- 2 चम्मच
•लाल मिर्च- 2 सुखा हुआ
•हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
•गरम मसाला -½ चम्मच
•लहसुन अदरक पेस्ट – 1/2 चम्मच
•धनिया पाउडर- 1 चम्मच
•प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
•नमक- स्वाद अनुसार
•टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
•कसूरी मेथी- ½ चम्मच
•हींग- 1 चुटकी
•जीरा- ½ चम्मच
•तेज पत्ता- 2
•तूर दाल
•मसूर दाल

Note: आपको इन सभी सामग्रियों को अपने नजदीकी दुकान या बाजार से मंगा लेना है।

बनाने की विधि:

• दाल का तड़का का मजा ही कुछ और है। जैसे राम के बिना सीता सुना वैसे ही दाल के बिना तड़का सुना। तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

Step 1. सबसे पहले प्रेशर कुकर में मसूर दाल और तूर दाल को डाल दें।

Step 2. अब इसमें हल्दी नमक तेल और पानी भी मिलाएं।

Step 3. 5 सिटी आने तक दाल को अच्छे से सिटी होने दें।

Step 4. अब एक कप पानी डालें ताकि स्थिरता आ जाए।

Step 5. अब कढ़ाई में तेल गर्म करें। अब इसमें मिर्च, जीरा, तेज पत्ता, हींग को डाल दें।

Step 6. अब मिर्च, अदरक , लहसुन को डालें और भूने। प्याज भी डालें। शुनहरा होने तक भूने।

Step 7. अब इसमें हल्दी, गरम मसाला, मिर्च और धनिया पाउडर को डालें।( मेडियम आंच में पकने दें)

Step 8. अब इसमें टमाटर को भी डाल दें। अब इसे अच्छे से गुदे दार होने तक भूनें।

Step 9. अब इसमें पकी हुई दाल को डालें।

Step 10. अब इसे 5 मिनट के लिए पकने दें ताकि दोनो अच्छे से मिल जाए।

Step 11. 5 मिनट बाद अब इसमें धनिया पाउडर छिड़क दें। गैस को बंद करें।

Step 12. अब आपका दाल तड़का बनकर बिल्कुल तैयार है। आप इसे चावल रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।

✓ अगर आप हमारे द्वारा बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो करेंगे तो आप इसे जरूर ही अपने घर पर बना सकते हैं।

निष्कर्ष: Dal Tadka recipe

दोस्तो आशा करते हैं कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा। यदि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। ताकि उनको भी इसके बारे में पता चल सके और वह भी घर पर दाल तड़का बना सकें और इसका आनंद ले सकें। अगर आपको इस पोस्ट से रिलेटेड कुछ भी सवाल है तो आप अपना सवाल हमें कमेंट में पूछ सकते हैं। धन्यवाद!

Scroll to Top