pav bhaji banaane kee vidhi: हेल्लो दोस्तों आशा करते हैं कि आप सभी अपने अपने घर पर अच्छे में होंगे। दोस्तो क्या अगर आप रोज रोज के वही पोहा, पूरी , पराठे से बोर हो गए हो। क्या अगर आपको भी कुछ दूसरा डिश खाने का मन करता है। तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको पाव भाजी बनाने की विधि बताने वाले हैं। पाव भाजी एक ऐसा डीश है जिसे मुंबई के गलियों द्वारा ज्यादा पसंद किया जाता है। एक तरह से कहें तो यह मुंबई के लोगो के लिए एक फेवरेट स्ट्रीड फूड होता है। जिसे लोग बड़े चाव के साथ खाते है।
pav bhaji recipe in hindi
परंतु आपको पता ही होगा कि गलियों में कितना ज्यादा प्रदूषण हो सकता है। जिससे आपके शरीर को बहुत ज्यादा नुकसान भी हो सकता है। फिर वही वाली बात हो जाती है, 5 का खाया नही और 10 रु का नुकसान।
तो चलिए आज हम आपको सिर्फ कुछ ही मिनट में पाव भाजी बनाने की विधि को बताते हैं। नीचे कुछ स्टेप्स दिए हैं जिसे आप फॉलो करके आसानी से इसे अपने घर पर बना सकते हैं।
पाव भाजी: यह एक मुंबई का फेवरेट स्ट्रीड फूड है। जिसे मुंबई के लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। पर आप तो पाव भाजी खाने के लिए मुंबई जा नही सकते वैसे में आप इसे अपने घर पर ही बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री:
•टमाटर- 5/6
•उबला आलू – 3
•पाव भाजी मसाला- 2 चम्मच
•हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
•हरी मिर्च – 2/3 ( बारीक कटा हुआ)
•धनिया पाउडर – 2 चम्मच
•अदरक पेस्ट- 1/2 चम्मच
•मक्खन – 1 कप
•मटर का दाना- 2 कप
•लाल मिर्च – 1 छोटा चम्मच
•नमक – स्वाद अनुसार
•फूल गोभी- 1कप ( छोटा छोटा कटा हुआ)
•हरी धनिया- बारीक कटा हुआ
Note: आपको इन सभी सामग्रियों को अपने नजदीकी दुकान या बाजार से मंगा लेना है। pav bhaji recipe in hindi
पाव भाजी बनाने की विधि (pav bhaji banaane kee vidhi)
• यह एक स्वादिष्ट फेवरेट स्ट्रीड फूड होता है। जिसे लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। मजे की बात तो यह है कि आप इसे अपने घर पर भी बनाकर खा सकते हैं। इसे आपको बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है।
Step 1. सबसे पहले आपको इसे बनाने के लिए गोभी को अच्छे से धो लेना है।
Step 2. अब एक बर्तन में गोभी और मटर को डालकर उसमें पानी डालकर गर्म करें। इसे अब पकने दें।
Step 3. अब आलू को छील लीजिए।अब टमाटर को बारीक से काट लीजिए।
Step 4.अब शिमला मिर्च के बीच को हटाकर को काट लें।
Step 5. अब चेक करें कि आपका गोभी, मटर पक गया है या नहीं। यदि पक गया है तो गैस बंद कर दें।
Step 6. अब पैन में बटर गर्म करें। इसमें अब अदरक पेस्ट और हरा मिर्च डालकर अच्छे से भून लें।
Step 7. अब टमाटर(कटा हुआ), हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और शिमला मिर्च डालकर मिक्स कर दीजिए और इसे ढककर 2-3 मिनिट पका लीजिए.
Step 8. जब आपका सब्जी नर्म हो जाए तब इसे मैशर की सहायता से मैश कर लीजिए।
Step 9. अब इसमें गोभी और मटर डालकर अच्छे से पका लें।
Step 10. जब सब्जी अच्छे से मैश हो जाए तब इसमें आलू तोड़कर डाल दें।साथ ही नमक, लाल मिर्च पाउडर, पाव भाजी पाउडर मिलाकर पका लीजिए।
Step 11. अब इसमें आवश्यकता अनुसार पानी डाल दें।आर ताकि सब्जी ज्यादा गाढ़ा न बने।
Step 12. भाजी में अब थोड़ा हरा धनिया ( बारीक कटा हुआ) डाल दें। अब इसे एक प्लेट में निकाल लें। चाहे तो आप इसके ऊपर प्याज डाल दें।
Step 13. अब आपका पाव भाजी बनकर बिल्कुल तैयार है। अब आप इसे बड़े चाव के साथ सर्व कर सकते हैं।
Note: अगर आप हमारे द्वारा बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो करते हैं तो आप जरूर ही पाव भाजी अपने घर पर बना सकते हैं।
- पोहा बनाने की विधि | Poha recipe in Hindi |How to Make Poha Recipes
- कद्दू सब्जी बनाने की विधि l pumpkin vegetable recipe in Hindi
- follow on twitter : https://x.com/tharmasale
निष्कर्ष:
दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह पोस्ट (पाव भाजी बनाने की विधि। pav bhaji recipe in hindi)
पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया तो आप इसे अपने दोस्तों या परिजनों के साथ शेयर कर सकते हैं। ताकि उनको भी इसके बारे में पता चल सके और वह भी घर पर इसे बना कर आनंद ले सकें। धन्यवाद!