पोहा बनाने की विधि | Poha recipe in Hindi |How to Make Poha Recipes

Poha recipe in Hindi : दोस्तों कैसे हो आप सब ! आशा करते हैं कि आप सब अच्छे और स्वस्थ होंगे। मित्रों यदि आप नाश्ते के लिए बेस्ट डिश खोज रहे हैं तो पोहा से बेस्ट और कोई हो ही नही सकता है। क्योंकि पोहा में ज्यादा तेल और मसालों का भी प्रयोग नहीं किया जाता है। वैसे में आप इसे बनाकर खा सकते हैं। जिससे आपका शरीर के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रहेगा। नही तो आपको ऐसे बहुत सारे नाश्ते मिल जाएंगे जो आपके शरीर को हानि पहुंचा सकते हैं। यदि पोहा के स्वाद की बात की जाए तो यह स्वाद में चटपटा और नमकीन होता है। इसकी खास विशेषता यह भी है कि इसे आप झटपट बनाकर बस कुछ ही समय में खा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको अपने होम पर ही जल्दी फटाफट पोहा बनाना सिखाते हैं।

पोहा बनाने की विधि | Poha recipe in Hindi |How to Make Poha Recipes
Image Source: leonardo.ai

पोहा की क्या विशेषता है?

दोस्तों हर चीज की एक अपनी अलग विशेषता होती है। तो आपको बता दें कि पोहा का भी एक खास विशेषता है। पोहा खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ में इसे आप बहुत कम समय में बनाकर झटपट खा सकते हैं। जिससे आप अपने जल्दी बनाकर और खाकर अपने काम में जल्दी से जा सकते हैं। यह आपकी तीसरी विशेषता हो जाती है।

खासकर पोहा गुजरात और मुंबई में खूब बनाया और खाया जाता है। इसीलिए वहां के लोग हमेशा स्वस्थ भी रहते हैं। इसका एक सटीक उदाहरण यह है कि इसमें यानी की पोहे में कम तेल का उपयोग करके आप अच्छा नाश्ता तैयार कर सकते हैं। परंतु अगर आप कोई और दूसरा नाश्ता बना रहे हैं तो आपको ज्यादा तेल लगाना ही होगा क्योंकि ज्यादा तेल में ही वो नाश्ता आपको अच्छा लगेगा। परंतु ज्यादा तेल का मतलब आप तो जानते ही होंगे न। ज्यादा तेल बराबर ज्यादा बीमारी।

तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि आप अपने घर पर ही पोहा को कैसे बना सकते हैं। Poha recipe in Hindi

जरुरी सामग्री:

  • पोहा – 200 g
  • हरी मिर्च – 2
  •  राई – आधा चम्मच
  •  हरा धनिया- ½ चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ½ चम्मच
  •  मूंगफली – 1 कप
  • नींबू – ½ चमच ( 1 नींबू)
  •  करी पत्ता – कम से कम 5
  • तेल- हिसाब से

दोस्तों इन सभी उपयोगी सामग्री को आप अपने नजदीकी दुकान या बाजार से मंगा लीजिएगा।

बनाने की विधि:

पोहा एक फेमस नाश्ता है। जिसे खासकर मुंबई और गुजरात में खूब पसंद किया जाता है। जिसे आप बहुत कम ही समय में आसानी से बनाकर खा सकते हैं।

Step 1. पोहा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लीजिए। अब उसमे पोहा को डालकर पानी से अच्छे से धो लीजिए। धोने के बाद अब पानी निकलने के लिए छोड़ दीजिए।

Step 2. जब पानी अच्छे से निकाल जाए तब इसमें नमक और शक्कर डाल दीजिए। अब इसे सूखने के लिए छोड़ दीजिए।

Step 3. अब पोहा बनाने के लिए और अन्य जरूरी सामग्री को भी तैयार कीजिए। जैसे मूंगफली को छील लीजिए और मिर्च को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।

Step 4. अब गैस को ऑन कीजिए। अब इसमें कढ़ाई को रखदे। अब इसमें तेल डाल दीजिए। जब आपका तेल गर्म हो जाए तब इसमें राई के दाने और कड़ी पत्ता, हल्दी पाउडर और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भून लीजिए।

Step 5. अब इसी में मूंगफली के दाने को भी डाल दीजिए। जब मूंगफली अच्छे से भून जाए आए मसाला भी अच्छे से भून जाए, तब इसमें पोहा डाल दीजिए।

Step 6. कुछ देर तक ढक्कन को बंद करके रख दें। कम से कम 5 मिनट तक। बीच बीच में चमच को चलाते रहें। ताकि पोहा जल न जाए।

Step 7. अब गैस बंद कर दीजिए। अब इसने नींबू और धनिया के पत्ते को डाल दीजिए। ताकि स्वाद और दोगुना बढ़ जाए। यदि आप इन दोनो को नही लगाना चाहते हैं तो नहीं लगा सकते हैं ये ऑप्शनल है।

अब आपका गरमा गरम नाश्ता पोहा तैयार है। अब आप इसे आराम से बैठकर खा सकते हैं और अपने अपने काम में जा सकते हैं।

निष्कर्ष:

दोस्तों आशा करते हैं कि आपको हमारा यह पोहा बनाने का प्रयास पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा यह पोस्ट Poha recipe in Hindi पसंद आया तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं ताकि वो भी Poha recipe in Hindi को जन सकें और वह भी पोहा जा आनंद उठा सकें।

Scroll to Top