Mango Icecream Recipe in Hindi | आम की आइसक्रीम

Mango Icecream Recipe in Hindi: दोस्तों आम तो हम सबको पसंद है लेकिन आज हम बात करने वाले हैं Mango Icecream Recipe के बारे में। जिस प्रकार लोग आम को पसंद करते हैं ठीक उसी प्रकार आम के बने आइसक्रीम को भी बेहद पसंद करते हैं। इसीलिए आज हम बात करने वाले हैं सबके पसंदीदा Mango Icecream Recipe के बारे में।

Mango Icecream Recipe in Hindi | आम की आइसक्रीम
Image Source: leonardo.ai

क्या है आम के फायदे

दोस्तों जैसा कि आपको पता है फलों का राजा आम होता है। आम का सेवन करने से हमारी पाचन क्रिया को बेहतर हो सकती है। आम में साइर्टिक एसिड, और टरटैरिक एसिड होता है, जो पेट एवं शरीर में बने एसिड को कंट्रोल में रखता है। गर्मियों के मौसम में आम हर किसी के पसंदीदा फलों में से एक होता है। तो आइए आज हम आपको आम की एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे है। जिसे खाकर आप अंँगुलिया चाटते रह जाएंगे। तो आइए आज बनाते हैं मैंगो आइसक्रीम ….

मैंगो आइसक्रीम बनाने की विधि:—

आम —1 किलो ग्राम
चीनी —100 ग्राम
फ्रेश Whipped क्रीम—200 ग्राम (आप चाहे तो घर की फ्रेश मलाई का उपयोग कर सकते हैं)

मैंगो आइसक्रीम बनाने की विधि:–

1) सबसे पहले क्रीम को फ्रिज में रख कर थोड़ी देर ठंडा कर लें।

2) मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए पहले एक कटोरे में मैंगो को छीलकर टुकड़े-टुकड़े काट कर रख लें।अब उसमें 100 ग्राम चीनी को डाल लें एवं दोनों मिलाकर ग्राइंडर में पीस लें।(अगर आप रेशेदार आम का उपयोग मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए कर रहे हैं तो आप इसे पहले इसके टुकड़े-टुकड़े कर पल्प को पहले छानकर निकाल लें और बाद में चीनी को भी अलग से पीस कर दोनों को मिलाएं।)

3) अब फ्रेश whipped क्रीम या घर की मलाई को फ्रीज से निकालकर किसी बर्तन में रखकर अच्छी तरह से फेंट लें। (इसके लिए आप किसी whipping machine या किसी wire hand blender का उपयोग कर सकते हैं ताकि लम्स न रहने पाए)

4) अब पिसी हुई मैंगो पल्प (pulp) को क्रीम वाले बर्तन में डाल लें। फिर इसे अच्छी तरह से whipping machine या वायर हैंड ब्लेंडर से फेंट लें।

5) अब इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में डालकर लगभग 8 से 9 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। (आप एयरटाइट कंटेनर की जगह किसी भी कंटेनर का उपयोग कर सकते हैं परंतु एयरटाइट कंटेनर में डाल कर रखने से उसके ऊपर क्रिस्टल नहीं जमती।)

अब आपका टेस्टी-टेस्टी फ्रेश मैंगो आइसक्रीम बनकर तैयार है।
आप इस मैंगो आइसक्रीम को किसी बाउल(bowl) में निकाल कर इसके ऊपर ड्राई फ्रूट डालकर सर्व कर सकते हैं।

दोस्तों अगर आपको यह Mango Icecream Recipe की स्पेशल डिश पसंद आई हो तो आप इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ साझा कर सकते है। अगले अंक में नई रेसिपी नई जानकारी के साथ फिर मिलेंगे तब तक के लिए मजे लीजिए मैंगो आइसक्रीम की इस विशेष रेसिपी की। जय हिंद।

Scroll to Top