पास्ता बनाने की शानदार विधि। Pasta recipe in Hindi

Pasta recipe in Hindi : दोस्तो आज हम आपको पास्ता का स्वाद चखाने वाले हैं। यानी की आज हम आपको पास्ता बनाना सिखाने वाले हैं। जो की आपको जरूर ही पसंद आयेगी।

पास्ता बनाने की शानदार विधि। Pasta recipe in Hindi
Image Source: leonardo.ai

Pasta recipe in Hindi

पास्ता आपको सुनने में बहुत कठिन लग रहा होगा। पर आप इसे बड़े ही आसानी और कम समय में बनाकर खा सकते हैं। यह बच्चो द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इसे आप बहुत ही कम समय में बनाकर खा सकते हैं। यह एक इटालियन डिश है। जिसका प्रचलन आज कल हमारे भारत देश में भी देखने को मिल रहा है। आज कल अपना स्टाइल वाला पास्ता खाने और देखने को मिलता है। क्योंकि आज कल भारत में इंडियन स्टाइल पास्ता बनाया जाता है।

तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं आज के इस Pasta recipe in Hindi को। जिसमे आज आप सीखने वाले हो की आप कैसे अपने ही घर पर बड़े बेहतरीन विधि से पास्ता बना सकते हैं।

उपयोगी सामग्री:

•पास्ता – 400 g
• तेल – 1 चम्मच
• शिमला मिर्च
• गाजर – 1/2 ( मीडियम साइज में)
• टमाटर प्युरी- 3 चम्मच
• अदरक लहसुन पेस्ट – 1 चमच
• अमचूर – ½ चम्मच
• लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
• जीरा पाउडर – आधा चम्मच
• गरम मसाला – 1 चमच
• चिली सॉस
• नमक – स्वाद अनुसार

पास्ता बनाने की विधि। Pasta recipe in Hindi

Step 1. सबसे पहले आप पास्ता को रिबन से निकाल कर अलग कर लीजिए। अब एक पात्र ( बर्तन,कढ़ाई) में पानी को गर्म कर लीजिए। जब आपका पानी गर्म हो जाए तब इसमें पास्ता को डाल दीजिए।

Step 2. अब इस पानी में नमक भी डाल दीजिए हिसाब से। अब इसे थोड़ी देर के लिए रहने दीजिए। ताकि अच्छे से पास्ता पक जाए।

Step 3. अब कुछ समय बाद देखिए यदि पास्ता पक गया है तब इसमें चलनी से छान लीजिए। ताकि पानी अपने रास्ते और पास्ता अपने रास्ते चल जाए। अब पास्ता को थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।

Step 4. अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म कीजिए। जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें जीरा, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ा भून लें।

Step 5. अब आपने जितना भी सब्जी/फल काटा हुआ था उन सभी को डाल दीजिए। जैसे शिमला मिर्च, प्याज और गाजर। इन सभी को डालकर अच्छे से चम्मच चलाते हुए भून लीजिए।

Step 6.अब डालने की बारी है मसालों की। तो अब इसमें गरम मसाला, लाल मिर्च, काली मिर्च डाल दीजिए और एक कप पानी डालकर अच्छे से पकने के लिए छोड़ दीजिए।

Step 7. जब मसालों का अच्छे से कचुंबर बन जाए तब इसमें पास्ता को डाल दीजिए। अब इन्हें मसालों और पास्ता को अच्छे से मिला दीजिए। गैस को मीडियम आंच पर रखके पकने दें।

कुछ समय के बाद आपका गरमा गरम पास्ता बनकर तैयार हो जाएगा। अब आप इसे आराम से बैठकर खा सकते हैं।

पास्ता में कौन कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

• आप तो इस बात से वाकिफ होंगे ही की हमारे पर्यावरण में मौजूद सभी वस्तु/ फल,फूल में कुछ न कुछ पोषक तत्व पाए जाते हैं। ठीक वैसे ही पास्ता में भी बहुत ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को एकदम स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं। तो चलिए जानते आखिर कौन कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं।

क्या पास्ता रोज खाना अच्छा है?

• देखिए दोस्तों हर किसी चीज का एक वैलिडिटी या आप कह सकते हैं उसकी एक उचित सीमा होती है। अगर आप इस सीमा को पर कर देते हैं तो आपको जरुर कुछ न कुछ घाटा का सामना करना पड़ता है। जैसे की यदि आप ज्यादा तेल खाना खाते हैं तो आपको अगले दिन से पेचिस या अपच जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ठीक वैसे ही पास्ता को भी उचित मात्रा में सेवन करना चाहिए। अब सवाल यह आता है की आखिर पास्ता को एक दिन में कितनी बार खाना चाहिए तो आपको बता दें कि एक दिन में आपको एक बार ही पास्ता खाना चाहिए। जिससे आप स्वास्थ का भी ख्याल रहेगा।

• फाइबर
• आयरन
• विटामिन बी
• मिनरल्स
• कार्बोहाइड्रेट

निष्कर्ष:

उम्मीद करते है की आपको हमारा यह पोस्ट Pasta recipe in Hindi पसंद आया होगा। यदि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया तो आप इसे अपने दोस्तों या परिजनों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।ताकि वो भी अपने घर पर पास्ता का स्वाद ले सकें। धन्यवाद!

Scroll to Top