EID-E-Milad-Un-Nabi 2024: पूरे देश में पूरे हर्ष और उल्लास के साथ Eid Milad un Nabi का त्यौहार मनाया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी सभी मुस्लिम भाई बहन इस विशेष त्यौहार के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। ईद के मौके पर देश के सभी बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी और राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने भी देशवासियों को Eid Milad un Nabi के मौके पर उन्हें बधाई दी है।
क्यों मनाया जाता है Eid Milad un Nabi का त्यौहार
जिस प्रकार हिंदुओं के लिए होली, दिवाली, दुर्गा पूजा जैसे पर्व त्योहार का विशेष महत्व है ठीक उसी प्रकार सभी मुसलमान भाइयों और बहनों के लिए Eid Milad un Nabi का त्यौहार उनके लिए बहुत ही विशेष महत्व रखता है। आज के दिन सभी मुसलमान भाई बहन पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उत्सव को पूरे धूमधाम से मनाते हैं।
Eid Milad un Nabi के त्यौहार पर बनाए जाते हैं विशेष व्यंजन
Eid Milad un Nabi के त्यौहार पर सभी मुसलमान भाई बहन के घर पर सेवइयां जरूर बनती है। इसके अलावा नवाबी बिरयानी, शीर कोरमा, खोपरा पाक जैसे विशेष व्यंजन उनके घर को महकाती है। इस विशेष त्यौहार पर सभी मुसलमान भाई बहन एक दूसरे से गले भी मिलते हैं और आपस के सभी शिकवे गिले को भुलाकर एक प्रेम भरी रिश्ते की शुरुआत करते हैं।
ईद की स्टिकर और ग्रीटिंग से एक दूसरे को दे बधाई
अगर आप भी Eid Milad un Nabi का त्यौहार अपने घर पर मना रहे हैं और आपके अपने रिश्तेदार दूर रह रहे हैं तो आप उन्हें व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया के जरिए उनके अकाउंट पर वॉलपेपर, ग्रीटिंग्स इत्यादि बड़े ही आसानी से भेज सकते हैं और उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दे सकते हैं। आज के समय में बधाई देने का यह तरीका लोगों में खूब प्रचलित हैं।
ईद के मौके पर पहने जाते हैं विशेष पोशाक
आपकी जानकारी के लिए बता दें Eid Milad un Nabi के त्यौहार पर सभी मुस्लिम भाई कुर्ते, पैजामा और टोपी पहने नजर आते हैं और सभी मुस्लिम बहन सलवार सूट और ऊपर से बुर्के या हिजाब में नजर आती हैं। सभी नए नए कपड़े में एक दूसरे को शुभकामनाएं और बधाइयां देते हैं।
ईद पर करते हैं एक दूसरे के तरक्की की कामना
दोस्तों अगर आपके भी कोई दोस्त रिश्तेदार Eid Milad un Nabi के विशेष त्यौहार को मना रहे हैं या आप स्वयं ईद के त्यौहार को मना रहे हो तो अपने दोस्तों नजदीकी रिश्तेदारों को ईद की शुभकामनाएं देना ना भूलें। ईद का यह त्योहार सभी मुस्लिम भाई बहनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार के रूप में माना जाता है। हर वर्ष पूरे जोश और उत्साह के साथ सभी मुस्लिम भाई बहन मोहम्मद पैगंबर साहब के जन्मदिन को याद करते हुए मनाते हैं और अपने और अपनों की तरक्की की कामना करते हैं। हम भी आप को Eid Milad un Nabi की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए लेते हैं इजाजत। अगले अंक में फिर मिलेंगे नई जानकारी के साथ। तब तक के लिए जय हिंद।